ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री उ0प्र0 के बस्ती मे थाना हर्रैया अंतर्गत प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत मंडलायुक्त बस्ती व डीआईजी बस्ती द्वारा हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी , पुलिस अधीक्षक बस्ती डा0 यशवीर सिंह व जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्सना द्वारा जनपद बस्ती में मुख्यमंत्री उ0प्र0 के आगामी प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत थाना हर्रैया अंतर्गत हेलीपैंड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया । मुख्यमंत्री उ0प्र0 के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस दौरान प्रशासन व पुलिस विभाग से सबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »