पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा छात्र अंश यादव से आत्मीयतापूर्वक बातचीत कर उसकी पढ़ाई एवं रुचियों के संबंध में ली गई जानकारी व भेंट की डायरी
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना को सूर्या इंटरनेशनल स्कूल, खलीलाबाद के विद्यार्थी अंश यादव द्वारा जनपद संतकबीरनगर पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं, स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने तथा जनसामान्य की सुरक्षा एवं सेवा के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों की सराहना करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बालक अंश यादव से आत्मीयतापूर्वक बातचीत कर उसकी पढ़ाई एवं रुचियों के संबंध में जानकारी ली गई तथा उसका मनोबल बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं साथ ही,पुलिस अधीक्षक द्वारा बालक की इस पहल की सराहना करते हुए उसे डायरी देकर सम्मानित किया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि बच्चों एवं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास तथा सुरक्षा की भावना को मजबूत करना जनपद पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए निरंतर विभिन्न स्तरों पर प्रभावी कार्यवाही एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं ।
सूर्या इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी अंश यादव ने पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर को प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित
