जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा तहसील खलीलाबाद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया गया इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर किया जाए । प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी ।
इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया तथा पूर्व में निस्तारित शिकायतों के सम्बन्ध में फरियादियों से फीडबैक प्राप्त कर निस्तारण की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया । उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान इस प्रकार किया जाए कि शिकायतकर्ता पूर्णतः संतुष्ट हो तथा उसे बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें ।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएँ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
