ब्रेकिंग

डीआईजी बस्ती द्वारा परिक्षेत्र के जनपदो के पुलिस अधीक्षकगण के साथ की गयी मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी

सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा परिक्षेत्र के जनपद बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी । डीआईजी बस्ती द्वारा गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओ/आंशिक विवेचनाओ का प्राथमिकता के आधार पर समयान्तर्गत शीघ्र निस्तारण कराने, अधिकाधिक निरोधात्मक कार्यवाही कराने, गैंगेस्टर एक्ट, वांछित, पुरस्कार घोषित ,जिला बदर, NBW अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी कराने, चोरी तथा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण कराने, गो-तस्करी की प्रभावी रोकथाम, संगीन अपराध,महिला अपराध एवं एससी/एसटी,पाक्सो एक्ट से संबंधित मामलों मे त्वरित प्रभावी कार्यवाही कराने,प्रत्येक विवेचक का SID जनरेट कराने, जनपद स्तर पर साइबर एक्शन प्लान के तहत कार्यवाही कराने, यक्ष ऐप पर शेष अपराधियो का सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने, बीट सूचनाओ मे थाना प्रभारी /क्षेत्राधिकारीगण से टिप्पणी अंकित कराने,मिसिंग डेटा पूर्ण कराने , साइबर अपराध, CCTNS, IGRS, NCRB ,कर्मयोगी पोर्टल CM डैशबोर्ड, JMIS आदि पोर्टलो की निरन्तर निगरानी कराते हुए आवश्यक कार्यवाही कराने, पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल, मुख्यमंत्री जनता दर्शन एवं अन्य उच्चस्तरीय शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने,साईबर अपराध से सम्बन्धित मोबाइल/IMEI नम्बर अधिकाधिक ब्लाक कराने,ICJS, NAFIS, CEIR व अन्य सभी पोर्टलो का नियमित उपयोग व फीडिंग कराने, i RAID ऐप पर सभी दुर्घटनाओ की फीडिंग कराने, महिला अपहृता/ गुमशुदा की शत प्रतिशत बरामदगी कराने,14(1) गैंगस्टर एक्ट व 107 BNSS के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही कराने, अधिकाधिक एमाउन्ट लीन कराने, गैगेस्टर एक्ट के अभियोगो के निस्तारण व गुण्डा एक्ट के तहत जिला बदर व धारा 10 के तहत कार्यवाही कराने,वर्तमान में चल रहे अभियानों आपरेशन मजनू, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी आदि के तहत कार्यवाही कराने, ITSSO पोर्टल पर 45 दिवस से अधिक लंबित अभियोगों का शीघ्र निस्तारण कराने,ऑपरेशन साईंवज्र में प्रभावी कार्यवाही कराने ,GRM व MRM पोर्टल पर लंबित शिकायतों का निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
डीआईजी बस्ती द्वारा नियम 14(1) एवं 14(2) के अंतर्गत लंबित विभागीय पत्रावलियों, प्रारम्भिक जाँच, मृतक आश्रित सेवायोजन एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने,
कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा विकलांग व्यक्तियों से संपर्क कर संवाद करने तथा सूची तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।
ZFD योजना के तहत यातायात/ सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु विस्तार से जानकारी देकर सभी को ट्रैफिक एक्शन प्लान तैयार कर कार्यवाही कराने, ड्रग्स के सम्बन्ध मे एक्शन प्लान तैयार कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन,पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना व परिक्षेत्रीय कार्यालय के शाखा प्रभारीगण / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »