पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया ।
उन्होंने कहा कि ” एक पेड़ माँ के नाम”अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी, मातृशक्ति के प्रति सम्मान तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का एक जन-आंदोलन है।
डीआईजी बस्ती द्वारा उपस्थित सभी लोगो से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा वृक्षारोपण से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सकता है।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी सहित वन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

