
मॉ सरस्वती की आराधना और राष्ट्रगान के साथ शुरु हुई छात्रों की पढ़ाई। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में ग्रीष्म अवकाश के बाद नए सत्र की शुरुआत हुई। बतौर मुख्य अतिथि एकेडमी पहुंचे सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अनुज पूर्व प्रमुख एसआर ग्रुप के एमडी राकेश चतुर्वेदी के साथ मॉ सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर सत्र के शुभारंभ की घोषणा की। राष्ट्रगान के बाद छात्रों के अभिनंदन से एकेडमी का शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हुआ।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई।बड़ी संख्या में छात्रों के एकेडमी पहुंचने पर एकेडमी में रौनक लौट आई।नई उर्जा और नए जोश के साथ छात्र-छात्राओं ने पठन-पाठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।छात्रों का हौसला बढ़ाने एकेडमी पहुंचे सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छात्रों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।उन्होंने छात्रों को कठिन परिश्रम की सीख देते हुए परीक्षा परिणामों में हर साल की तरह इस साल भी बेहतर अंक हासिल करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि संस्थान लगातार क्षेत्र के छात्रों को महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करा रहा है। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने छात्रों का अभिवादन करते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सीख दी।उन्होंने कहा कि शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रबंधतंत्र संकल्पबद्ध है।छात्रों के बेहतरीन शिक्षा,प्रतियोगिता और खेल के लिए सभी संसाधन एकेडमी में उपलब्ध हैं। प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय ने छात्रों का अभिनंदन करते हुए उन्हें नई उर्जा के साथ नए सत्र की पढ़ाई शुरु करने की सीख दी। एकेडमी के एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय मे कहा कि सभी छात्र शीघ्र अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें जिससे उनकी कक्षाएं छूटने न पाएं। कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। संचालन एकेडमी के वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस दौरान प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,एसएन शुक्ला,प्रेम प्रकाश पांडेय,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवींद्र यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
