ब्रेकिंग

हैंसर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न

विकास कार्यों के लिए ₹9.63 करोड़ और बीवीजी राम जी क्षेत्र के लिए ₹17.21 करोड़ का भारी-भरकम बजट पास

oplus_0

विकासखंड हैंसर बाजार के परिसर में आज क्षेत्र पंचायत की बैठक बेहद भावपूर्ण और ऐतिहासिक माहौल में संपन्न हुई।
ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कालिंदी चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को रफ्तार देने के लिए करोड़ों के बजट पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।
बजट की मुख्य बातें:
​₹9.63 करोड़: हैंसर बाजार ब्लॉक के विकास कार्यों के लिए मंजूर।
​₹17.21 करोड़: बीवीजी राम जी क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत।
​विकास का रोडमैप: खंड विकास अधिकारी (BDO) उमेश प्रसाद ओझा ने बताया कि इस बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जायेगा।
​कार्यकाल की अंतिम बैठक होने के कारण दूसरे सत्र में विदाई और सम्मान का एक अनूठा नजारा देखने को मिला।
ब्लॉक प्रमुख कालिंदी चौहान ने लोकतंत्र के मजबूत स्तंभों—क्षेत्र पंचायत सदस्यों (BDC), ग्राम प्रधानों, उपस्थित महिलाओं और पत्रकार बंधुओं को फूल-माला और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
​”यह सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि 5 वर्षों के सामूहिक प्रयासों, विकास यात्रा और आपसी स्नेह का उत्सव है।”
श्रीमती कालिंदी चौहान ब्लॉक प्रमुख
​इस भावुक विदाई बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता फतेह बहादुर सिंह उर्फ ‘जखई सिंह’, संजय बहादुर सिंह राठौड़, सर्वेश पांडेय, शिवेंद्र पाठक, लौहरैया मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, विजय चौहान, सच्चिदानंद निगम, ग्राम प्रधान हरिराम यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »