ब्रेकिंग

सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी द्वारा महिला जनसुनवाई

संत कबीर नगर जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी की अध्यक्षता में दिनांक 11.03.2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से महिला जनसुनवाई कार्यक्रम/समीक्षा बैठक तहसील-खलीलाबाद, सभाागार में आयोजित किया जाना है। उन्होंने बताया कि महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित होकर पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान पा सकती हैं।
उन्होंने बताया कि सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत-काली जगदीशपुर, विकास खण्ड-नाथनगर, जनपद-संत कबीर नगर में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »