ब्रेकिंग

क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को साइबर हेल्प हेस्क थाना महुली द्वारा 3900 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क थाना महुली पुलिस द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 3900 रुपये की धनराशि उनके खाते में वापस कराई गयी ।
घटना का संक्षिप्त विवरण वादी राजेश कुमार पुत्र बिन्द्रा प्रसाद ग्राम नाथनगर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर दिनांक 16.06.2026 को पैसे का ट्रांजेक्शन कर रहे थे मोबाईल नम्बकर गलत होने से गलत खाते में पैसा चला गया, जिसकी शिकायत वादी द्वारा साईबर क्राईम पोर्टल पर दिनांक 22.06.2026 को करते हुए साइबर हेल्प डेस्क थाना महुली को सूचना देकर पुलिस से सहायता की मांग की गई।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क थाना महुली द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई । निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में 3900 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई ।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित द्वारा संतकबीरनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
कार्यवाही करने वाली टीम थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय, प्रभारी साइबर सेल अनुज कुमार यादव, का0 अंकित पटेल, का0 सोनू यादव, का0 मनोज यादव, म0का0 कमलेश कुमारी ।
पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, फोन कॉल, मैसेज अथवा ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, सीवीवी, पासवर्ड, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके ।
सावधानी ही सुरक्षा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »