ब्रेकिंग

उ0नि0 पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 के दृष्टिगत डीआईजी बस्ती द्वारा परीक्षा केन्द्रो का किया गया निरीक्षण

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक निर्देश पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 के दृष्टिगत जनपद बस्ती के परीक्षा केंद्र शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कालेज व शिवहर्ष उपाध्याय किसान डिग्री कालेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चल रही परीक्षा के दृष्टिगत केंद्रों की भौतिक सुरक्षा, प्रवेश/निकास द्वारों की व्यवस्था, निगरानी हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया, प्रश्नपत्र वितरण की सुरक्षा, निगरानी ड्यूटी, अवांछनीय तत्वों पर कड़ी निगाह आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिससे परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »