मण्डलायुक्त व डी0आई0जी0 बस्ती द्वारा तहसील समाधान दिवस पर तहसील हरैया पर की गयी जनसुनवायी। निस्तारण हेतु संबंधित को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

तहसील समाधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती वैभव श्रीवास्तव व पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी की अध्यक्षता में जनपद बस्ती के तहसील हरैया पर जनसुनवायी की गयी इस अवसर पर आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिये गये
डीआईजी0 बस्ती द्वारा तहसील समाधान दिवस पर आने वाले शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने, राजस्व/भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा मौके पर जाकर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी हरैया , एस0डी0एम0 हरैया बस्ती तहसीलदार हरैया व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »