घोषित हुआ एसआर इंटरनेशनल वार्षिक परीक्षा परिणाम तो मैनेजमेंट की तरफ से रैंकर्स पर हुई आकर्षक पुरस्कारों की बौछा
– नौनिहालों ने फहराया सफलता का परचम तो खिल उठे अभिभावकों के चेहरे
– चीफ गेस्ट सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने नौनिहालों को दी बधाई
– नए शैक्षणिक सत्र में भी सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए आज से लक्ष्य तैयार करें बच्चे – डा उदय प्रताप चतुर्वेदी
– आगामी शैक्षणिक सत्र में संस्थान की शिक्षण प्रणाली में नए कलेवर की दिखेगी झलक – राकेश चतुर्वेदी
संतकबीरनगर।
जिले के दक्षिणांचल में स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-2026 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। मैनेजमेंट की तरफ से रैंकर्स पर आकर्षक पुरस्कारों की हुई बौछार तो नौनिहालों के चेहरे पर सफलता की खुशी झलकने लगी। क्लास 6 से 11वीं तक के बालक और बालिका वर्ग के टॉप रैंकर्स को साइकिलें, नर्सरी से 5वीं तक के जूनियर रैंकर्स को हैंड वॉच और वॉल वॉच के साथ ही टिफिन बॉक्स भी वितरित हुआ। इस दौरान शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। अपने पाल्यों की बेहतर प्रगति रिपोर्ट देख अभिभावक भी हर्षित नजर आए। प्ले वे से लेकर 9वी और 11वी तक के छात्र छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ अपना वार्षिक रिपोर्ट कार्ड हासिल किया। अपने बच्चों के शैक्षणिक उन्नयन के संबंध में अभिभावकों ने शिक्षकों से भी चर्चा किया। नौनिहालों ने अपने अभिभावकों और शिक्षक शिक्षिकाओं से नए शैक्षणिक सत्र के लिए गुड लक भी हासिल किया। शिक्षक अभिभावक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के चीफ गेस्ट सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि इस ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं ने अपने शैक्षणिक कैरियर को बुलंदी पर ले जाने के लिए लगातार अथक परिश्रम किया है। नौनिहालों के साथ ही शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी जिस उत्साह और तत्परता के साथ शैक्षणिक उन्नयन के प्रति अपना समर्पण दिखाया वह प्रशंसनीय है। डा चतुर्वेदी ने नई क्लास में प्रवेश के मुहाने पर खड़े छात्र छात्राओं को नए सत्र में और बेहतर परिणाम लाने का संकल्प दिलाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। विशिष्ट अतिथि एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के एमडी एवम् पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि नए सत्र में संस्थान की शिक्षण प्रणाली नए कलेवर में नजर आएगी। संसाधनों की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि अगर अभिभावक, शिक्षक और छात्र आने वाले शैक्षणिक सत्र में अपना संयुक्त योगदान देने का संकल्प लें तो संस्थान की प्रतिभाओं को सफलता की बुलंदी पर पहुंचने से कोई रोक नहीं पायेगा। उन्होंने बच्चों को नए सत्र की तैयारी के लिए अपनी शुभकामना भी दिया। सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय ने सभी छात्र छात्राओं को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए नई क्लास में आगामी 2 अप्रैल तक अपना नामांकन सुनिश्चित कराने की सलाह दिया। श्री पाण्डेय ने बताया कि आने वाली 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाओं का सुचारू रूप से संचालन शुरू करा दिया जाएगा। प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने सभी रैंकर्स को बधाई देते हुए रैंक से वंचित रहे गए नौनिहालों को भविष्य में और कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।इससे पहले चीफ गेस्ट डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, एमडी राकेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती और संस्थान के संस्थापक स्व पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र के सामने द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस दौरान मायाराम पाठक, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्रा, महेंद्र चौधरी सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ अभिभावक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
*इन नौनिहालों ने रैंकर्स बन कर जीती साइकिलें*

क्लास 6वीं से 11 वीं तक के दो दो टॉपर्स छात्र छात्राओं को साइकिल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्लास 6 की छात्रा अर्पिता यादव और आस्था पटेल इसी क्लास के छात्र प्रांजल प्रताप पाल और अनुपम चौरसिया को रैंकर्स बनने पर साइकिल प्रदान की गई। 7वीं क्लास से छात्रा अनुष्का यादव और लवी यादव तथा छात्र प्रवीण उपाध्याय व प्रिंस चौधरी, 8वीं की छात्रा अंशिका गोस्वामी और नूपुर साहू तथा छात्र अंकित मौर्या व अखंड शुक्ला, 9वीं की छात्रा अंशिका मद्धेशिया, अमृता त्रिपाठी, सुदिक्षा और सिया गोस्वामी तथा छात्र अभिनव कुमार और आदर्श पुत्र विनोद कुमार, 11वीं की छात्रा रागिनी और पूजा चौरसिया तथा छात्र आलोक और अनुराग चौरसिया को अपने अपने क्लास में रैंकर्स बनने पर साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया।
