ब्रेकिंग

डीआईजी बस्ती संतकबीरनगर के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ सर्किट हाउस संतकबीरनगर में की अपराध समीक्षा बैठक

डीआईजी बस्ती द्वारा खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत एम० एन० पब्लिक स्कूल में ‘मिशन शक्ति फेज-5.0′(II) व साइबर जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के छात्र/छात्राओ/ शिक्षकों को किया गया जागरूक ।

सावन मास / कांवड़ मेला / महाशिवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत तामेश्वरनाथ मंदिर का किया गया भ्रमण ।
सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश । पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा’मिशन शक्ति फेज-5.0′(II) व साइबर जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एम० एन० पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओ/ शिक्षकों को जागरूक किया गया । ‘मिशन शक्ति फेज-5.0′(II) के अंतर्गत उपस्थित छात्राओ से संवाद कर उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमो , हेल्पलाइन नंबरो 1090,181,112,1076,102,108 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें ‘मिशन शक्ति फेज-5.0′(II) का पम्पलेट दिया गया ।
डीआईजी बस्ती द्वारा ‘साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम’ के तहत साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरुक किया गया तथा किसी भी प्रकार के साइबर अपराध/फ्राड होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 अथवा साइबर पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया गया ।
तत्पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र,बस्ती संजीव त्यागी द्वारा जनपद संतकबीरनगर के पुलिस अधिकारियों, समस्त क्षेत्राधिकारियों (CO) एवं थाना प्रभारियों (SHO/SO) के साथ सर्किट हाउस संतकबीरनगर में अपराध समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर उपस्थित रहे । बैठक के दौरान डीआईजी द्वारा जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के निस्तारण की गहन समीक्षा की गई।

 

तत्पश्चात श्रावण मास / कांवड़ मेला / महाशिवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के साथ तामेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण किया गया । मंदिर परिसर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर, क्षेत्राधिकारी (CO) खलीलाबाद, मंदिर समिति के पदाधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »